Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एनसीसी पर्वतारोहण अभियान में उत्तराखंड ने लहराया परचम, तीन कैडेटों ने फतह की 5,200 मीटर ऊँची जगतसुख चोटी

उत्तराखंड: राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अखिल भारतीय बालक एवं बालिका पर्वतारोहण अभियान में उत्तराखंड निदेशालय के तीन जांबाज कैडेटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इतिहास रचा है।

फहराया तिरंगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कठिन पर्वतीय परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद इन कैडेटों ने साहस और धैर्य का परिचय देते हुए जगतसुख चोटी पर तिरंगा फहराया है। अभियान दल को 4 जून को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस कठिन चढ़ाई की शुरुआत 18 जून को सुबह चार बजे ‘टेंटा बेस कैंप’ से हुई। जिसमें कैडेटों ने समुद्र तल से लगभग 5,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित जगतसुख चोटी को सफलतापूर्वक फतह किया।
• ​कैडेट सायशा पंवार: 11 यूके बटालियन एनसीसी, दून विश्वविद्यालय।
• ​कैडेट नैना देवी: 84 यूके बटालियन एनसीसी।
• ​एसयूओ हिमांशु सिंह: वन यूके एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, देहरादून।
​दी शुभकामनाएं

​कैडेटों की इस ऐतिहासिक सफलता से उत्तराखंड एनसीसी निदेशालय और संबंधित बटालियनों में खुशी का माहौल है। एनसीसी अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर कैडेटों को बधाई दी है।

Exit mobile version