Site icon Khabribox

उत्तराखंड: PMAY-U 2.0 में उत्तराखंड का डंका: PMAY-U 2.0 में हासिल किया पहला स्थान, मिला ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ का सम्मान

​उत्तराखंड: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी और त्वरित क्रियान्वयन में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के मुकाबले सबसे तेजी से निर्माण कार्य शुरू कराने (उच्चतम ‘ग्राउंडिंग अनुपात’) के लिए राज्य को “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य” की श्रेणी में सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक भव्य समारोह आयोजित हुआ। जिसमें केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने यह पुरस्कार प्रदान किया। राज्य सरकार की ओर से शहरी विकास विभाग के निदेशक व अपर सचिव विनोद गोस्वामी तथा सहायक निदेशक राजीव पांडे ने इस सम्मान को प्राप्त किया।
​
दी यह जानकारी

​इस संबंध में निदेशक विनोद गोस्वामी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य बेघर शहरी परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। उत्तराखंड को केंद्र सरकार की ओर से कुल 3,979 आवासों की मंजूरी मिली है। अब तक 1,867 आवासों का निर्माण कार्य धरातल पर शुरू कराया जा चुका है।‌ वर्तमान में 2,332 आवासों के लिए जारी धनराशि के सापेक्ष लगभग 88 प्रतिशत मकानों का निर्माण तेजी से जारी है। अगस्त 2026 में स्वीकृत 1,647 नए आवासों के लिए सितंबर में बजट जारी हो चुका है, जिनका निर्माण भी जल्द ही निकायों के माध्यम से शुरू किया जाएगा।
​

Exit mobile version