Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 24 वर्ष का हुआ उत्तराखंड राज्य, पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा

उत्तराखंड राज्य का आज स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। आज देवभूमि उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के लोगों को बधाई दी।

देवभूमि उत्तराखंड राज्य नौ नवंबर शनिवार को 24 वर्ष का हुआ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष पर प्रदेश के मेरे सभी परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई। ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इसके अलावा राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने उत्तराखंडवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Exit mobile version