Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जनवरी माह में होगी उत्तराखंड सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अगले माह जनवरी 2025 में उत्तराखंड सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस) भर्ती परीक्षा आयोजित होने वाली है।

जनवरी में होगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से उत्तराखंड सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस) भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी, 2025 को किया जाएगा। जिसमें गृह विभाग के तहत सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस), और प्लाटून कमांडर, पुरुष (पीएसी/आईआरबी) परीक्षा-2024 के लिए लिखित परीक्षा बारह जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए हॉल टिकट 2 जनवरी, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

Exit mobile version