Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 12वीं पास युवाओं के लिए जारी किया विज्ञापन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 12वीं पास युवाओं के लिए इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है।

इतने पदों पर भर्ती

आयोग के विज्ञापन के मुताबिक परिवहन आरक्षी के 118, आबकारी सिपाही के 100, उप आबकारी निरीक्षक के 14, पंतनगर विवि में हॉस्टल मैनेजर के दो, महिला कल्याण विभाग में हाउसकीपर के दो पद मिलाकर कुल 236 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस दिन से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू होगी।

Exit mobile version