Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने शुरू किया ‘अंकिता की राखी’ नाम से अभियान, गांव-गांव तक भेजी जाएगी अंकिता नाम से राखी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आगामी 09 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है। जिसमें इस बार उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की ओर से खास पहल की गई है।

भेजी जाएगी राखी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की ओर से अंकिता भंडारी के नाम की राखी गांव-गांव तक भेजी जाएगी। इसके लिए मोर्चा ने देहरादून से ‘अंकिता की राखी’ नाम से अभियान शुरू किया है। इस संबंध में मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने बताया कि राखी के साथ पत्र भी भेजा जाएगा,जिसमें लोगों से अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आगे आने की अपील की जाएगी। साथ ही मोर्चा ने अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग भी की है।

Exit mobile version