Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राष्ट्रीय ओपन पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन, अल्मोड़ा से इस खिलाड़ी ने बनाई जगह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पुणे में राष्ट्रीय ओपन पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है। इसके लिए उत्तराखंड टीम का चयन किया गया है।

इन खिलाड़ियों का चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल शनिवार को रामनगर महाविद्यालय में विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बॉक्सिंग टीम में चयन किया गया‌। पुणे में फर्स्ट चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ओपन राष्ट्रीय पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है। यह प्रतियोगिता 27 अप्रैल से 01 मई तक आयोजित की जाएगी। जल्द इस प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना होगी। बताया कि उत्तराखंड की टीम में 47 से 50 किलो भार वर्ग में हिमांशु धामी कोटद्वार, 55 किलो में सूरज तिवारी अल्मोड़ा, 60 किलो विवेक सिंह हल्द्वानी, 65 किलो सौरभ कुमार पिथौरागढ़, 70 किलो में उदित नारायण नैनीताल, 75 किलो पंकज खत्री पिथौरागढ़, 80 किलो बसंत सिंह पिथौरागढ़, 85 में हिमांशु अधिकारी चम्पावत, 90 किलो में कमलेश बोरा ऊधमसिंह नगर, 90 किलो से अधिक में रिद्धिमान सुब्बा देहरादून का चयन हुआ है।

Exit mobile version