उत्तराखंड: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने 29 सितंबर को आयोजित होने वाली उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET I व II) की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
29 सितंबर को होगी परीक्षा
जिस पर परिषद ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी कर दिए हैं। प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक बनने के लिए क्रमशः UTET-I और UTET-II परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इस वर्ष परीक्षा के लिए 14 जुलाई से 9 अगस्त के बीच ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए गए हैं। परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंढियाल ने जानकारी दी कि यह परीक्षा प्रदेश के 29 प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी।
देखें वेबसाइट
अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in या [www.ukutet.com](https://www.ukutet.com) पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।