Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 25 साल का हुआ उत्तराखंड, देहरादून पंहुचे पीएम नरेंद्र मोदी, उमड़ा जनसैलाब, उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज रविवार को उत्‍तराखंंड रजत जयंती उत्सव मना रहा है। आज उत्‍तराखंड के अलग राज्‍य के रूप में गठित हुए 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड पंहुचे है।

उमड़ा जनसैलाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड की रजत जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वायु सेना के विशेष हेलीकाप्टर से इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आइएमए) पहुंचें। वहां से सड़क मार्ग से वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) स्थित समारोह स्थल पहुंचे। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शॉल व स्मृति चिन्ह ओंकारेश्वर मंदिर पीएम नरेंद्र मोदी को भेंट कर स्वागत किया। रजत जयंती का मुख्य समारोह आज भारतीय वन अनुसंधान संस्थान में आयोजित किया जा रहा है। देहरादून के एफआरआई मैदान में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे, तो माहौल तालियों और जयघोष से गूंज उठा। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड के गठन की रजत जयंती समारोह में भाग लिया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि 9 नवंबर का यह दिन एक लंबी मेहनत का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर उत्तराखंड में 8260 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने कार्यकाल के 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी 16वीं बार देवभूमि पधारे हैं। अपने हर दौरे में उन्होंने उत्तराखंड को नए शिखर पर ले जाने का संकल्प दोहरा कर अनेक विकास योजनाओं की सौगात दी हैं।

विकास परियोजनाओं का किया अनावरण

📌📌रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में देहरादून के एफआरआई मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह को संबोधित किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी ने ₹8,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया, जिनसे राज्य के बुनियादी ढाँचे और सामाजिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
📌📌प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और औद्योगिक क्षमता को प्रदर्शित करने वाली विभिन्न प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया।
📌📌परियोजनाओं का प्रधानमंत्री मोदी ने शिलान्यास और उद्घाटन किया, वे पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित हैं।
📌📌प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन की गई परियोजनाओं में अमृत योजना के तहत देहरादून में जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ जिले में एक विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र और नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान शामिल हैं।
📌📌प्रधानमंत्री ने दो महत्वपूर्ण पेयजल परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी: देहरादून में सोंग बांध पेयजल परियोजना और नैनीताल में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना।
📌📌चंपावत में एक महिला खेल महाविद्यालय और नैनीताल में एक अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र की स्थापना का भी शिलान्यास किया गया।
📌📌प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत, मोदी ने 28,000 से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹62 करोड़ भी हस्तांतरित किए।

स्मारक डाक टिकट भी जारी

इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। उन्होंने कहा, ”उत्तराखंड का असली परिचय उसकी आध्यात्मिक शक्ति है। उत्तराखंड अगर ठान ले, तो अगले कुछ ही वर्षों में खुद को स्पिरिचुअल कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड के रूप में स्थापित कर सकता है. यहां के मंदिर, आश्रम, योग के सेंटर, इन्हें हम ग्लोबल सेंटर से जोड़ सकते हैं। उन्होंने इस मौके पर कहा कि गंगोत्री, यमुनोत्री, केदार, बदरी, जागेश्वर और आदि कैलाश आदि अनगिनत तीर्थ हमारी आस्था के केंद्र हैं। यहां लाखों लोगों के के आने से प्रदेश वासियों में नया ऊर्जा भरती है। कई नई योजनाएं प्रदेश को विकास को नई गति दे रही हैं। 25 साल में विकास की नई गति दी है।साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने स्टालों का निरीक्षण किया। 

Exit mobile version