Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड- धन सिंह रावत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नई शिक्षा नीति लागू करने के संबंध में यह खबर‌ है।

इस सत्र से लागू होगी ‌नई शिक्षा नीति-

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सोमवार को कहा कि राज्य के स्कूलों में वेद, रामायण और गीता को पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों में उत्तराखंड का इतिहास और भूगोल भी सिलेबस में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री धन‌ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड इस साल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को अपनाने वाला पहला राज्य होगा।

शिक्षा में होंगे बदलाव-

इस संबंध में प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए लोगों से भी सुझाव मांगे जाएंगे। प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू करने को लेकर शिक्षा विभाग तैयारी कर चुका है। नई शिक्षा नीति के तहत ही स्कूलों में​ शिक्षा में बदलाव किया जाएगा।

Exit mobile version