Site icon Khabribox

उत्तराखंड: रजत जयंती पर्व के रूप में भव्य रूप से आयोजित होगा उत्तराखंड का स्थापना दिवस, प्रदेशभर में 10 दिवसीय सभी जिलों में आयोजित होंगे यह कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य के गठन को नवंबर में 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश सरकार इसे रजत जयंती पर्व के रूप में भव्य रूप से आयोजित करेगी।

आयोजित होंगे कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 1 नवंबर से 10 नवंबर तक पूरे प्रदेश में उत्सव की धूम रहेगी। इन दस दिनों में राज्य की विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। साथ ही सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए हैं कि रजत जयंती पर्व को जन उत्सव के रूप में मनाया जाए। हर जिले में स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, लोकगीत और पारंपरिक परिधान प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं को जोड़ने के लिए खेल प्रतियोगिताएं और विभिन्न सामाजिक व विकासपरक गतिविधियाँ भी कराई जाएंगी।

Exit mobile version