Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड के उत्पादों को मिली वैश्विक पहचान, 18 उत्पादों को मिला जीआई टैग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के 18 उत्पादों को जीआई टैग मिला है।

18 और उत्पाद शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेरीनाग की चाय, नैनीताल की लीची समेत उत्तराखंड के 18 और उत्पादों को भारतीय विशिष्ट बौद्धिक संपदा के तहत वैश्विक पहचान मिल गई। 18 उत्पादों को भौगोलिक संकेतांक यानि जीआई टैग मिला है।

इन उत्पादों को मिला जीआई टैग

इससे पहले अब तक राज्य के तेजपात, कुमांऊ च्यूरा ऑयल, मुनस्यारी राजमा, उत्तराखंड का भोटिया दन, उत्तराखंड ऐंपण, रिंगाल क्राफ्ट, ताम्र उत्पाद एवं थुलमा को ही जीआई टैग हासिल था। जिसके बाद अब लाल चावल, बेरीनाग चाय, गहत, मंडुआ, झंगोरा, बुरांस शरबत, काला भट्ट, चौलाई/रामदाना, अल्मोड़ा लाखोरी मिर्च, पहाड़ी तोर दाल, माल्टा , बिच्छू बूटी,नैनीताल की मोमबत्तियां, कुमाउंनी रंगवाली पिछोरा उत्पाद, नैनीताल की लीची, नैनीताल का आडू, चमोली के रम्माण मुखौटे, लिखाई वुड कार्विंग‌ को जीआई टैग मिला है।

Exit mobile version