उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को काफी पसंद किया जाता है। जिसके बाद अब इन उत्पादों को नया बाजार उपलब्ध होगा।
इन जगहों पर खोले जाने की योजना पर हो रहा कार्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अम्ब्रेला ब्रान्ड हाउस ऑफ हिमालयाज उत्तराखंड के स्थानीय समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए देश की राजधानी में स्टोर खुलने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाउस ऑफ़ हिमालयाज उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का एक ब्रांड है। स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग/पैकेजिंग/ब्रान्डिग के लिए सबसे बड़े अम्ब्रेला ब्रान्ड के रूप में उभर रहा है। जिसके बाद हाउस ऑफ हिमालय के स्टोर जल्द ही नई दिल्ली के कनॉट प्लेस और अन्य मुख्य स्थानों में खोले जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए एनडीएमसी ने सहमति दे दी है। इससे स्थानीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने, गुणवत्ता, माननीकृत पैकंजिंग, ब्राण्डिंग एवं विपणन करने में हाउस ऑफ हिमालया ग्लोबल प्लेटफॉर्म साबित होगा।