Site icon Khabribox

उत्तराखंड: रिंग में दिखेगा उत्तराखंड का दम: राष्ट्रीय सब-जूनियर बॉक्सिंग के लिए 31 मुक्केबाज खिलाड़ी पंजाब रवाना, बांटी गई किट


उत्तराखंड: राष्ट्रीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देवभूमि का परचम लहराने के लिए उत्तराखंड की 31 सदस्यीय मुक्केबाजों की टीम रविवार को पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के लिए रवाना हो गई।

बांटी किट

इस टीम में राज्य के विभिन्न जिलों से चुने गए होनहार बालक और बालिका मुक्केबाज शामिल हैं। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों ने पिथौरागढ़ के सुरेंद्र सिंह बल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 14 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर (कैंप) में कड़ा अभ्यास किया। रविवार दोपहर पिथौरागढ़ से चलकर यह टीम हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। टीम के साथ मुख्य कोच रवींद्र सिंह ठाकुर, जीवन प्रकाश, रेनू दानू, उमेश गड़िया, वीरेंद्र मल और मनोज सिंह भी बतौर ऑफिशियल पंजाब रवाना हुए हैं। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि टीम राष्ट्रीय पटल पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर पदक जीतकर लौटेगी।

Exit mobile version