Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तरकाशी धराली त्रासदी: सीएम ने एक महीने का वेतन आपदा राहत कार्यों के लिए देने की घोषणा की, की यह अपील

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बारिश काफी तबाही मचा रही है। वहीं उत्तरकाशी में भारी बारिश ने खुब तबाही मचाई है। उत्तरकाशी ज़िले के थराली गांव में बीते मंगलवार को बादल फटने से भीषण भूस्खलन हुआ‌।

उत्तरकाशी में चिंताजनक हालात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगोत्री धाम और मुखवा के पास स्थित धराली गांव में अचानक नाला उफान पर आ गया। पहाड़ों से बहते तेज पानी ने कई घरों को तबाह कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। जिस पर सीएम भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। इस बीच गुरूवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा भी की है।

की यह घोषणा

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने अपने एक महीने का वेतन आपदा राहत कार्यों के लिए देने की घोषणा की है। उत्तरकाशी जनपद के धराली में आई प्राकृतिक आपदा से हुए व्यापक नुकसान के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने वेतन देने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में सहयोग करें।

Exit mobile version