Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तरकाशी धराली त्रासदी: लापता लोगों की तलाश को रेस्क्यू अभियान जारी, सीएम ने की घोषणा- प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का पंहुचाया जाएगा राशन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तरकाशी में भारी बारिश ने बड़े जख्म दे दिए हैं। अपनों की तलाश को लोगों का इतंजार है।

रेस्क्यू अभियान जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी में भारी बारिश ने खुब तबाही मचाई है। उत्तरकाशी ज़िले के थराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से भीषण भूस्खलन हुआ‌। साथ ही एक स्थानीय नाला भयानक तेज़ी से उफान पर आ गया। गंगोत्री धाम और मुखवा के पास स्थित धराली गांव में अचानक नाला उफान पर आ गया। पहाड़ों से बहते तेज पानी ने कई घरों को तबाह कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ देश भर से आए तीर्थ यात्री भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल, एम्स में भर्ती किया गया है।

हरसंभव मदद की जाएगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा।उन्होंने बताया ग्राम वासियों के पुनर्वास के लिए सचिव, राजस्व की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जो प्रभावित हुए लोगो के पुनर्वास, विस्थापन एवं हानि का आंकलन करेगी। उन्होंने कहा आपदा से सेब के बगीचों को हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा।

Exit mobile version