Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसा: क्रैश की बड़ी वजह आई सामने, AAIB ने जारी की हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आठ मई को हुए हेलीकाप्टर हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) ने शनिवार को हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की हैं। जिसमें बताया गया है कि रोटर ब्लेड के ओवरहेड केबल से टकराने के कारण दुर्घटना हुई थी। पायलट ने शुरुआत में एनएच-34 पर गंगनानी के पास आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान हेलीकाप्टर का मुख्य रोटर ब्लेड सड़क के समानांतर ऊपर से गुजर रही एक फाइबर-आप्टिक केबल से टकरा गया। इससे पायलट नियंत्रण खो बैठा और सुरक्षित लैंडिंग किए बिना पहाड़ी से नीचे गिर गया। हेलीकाप्टर लगभग 250 फीट गहरी खाई में एक पेड़ से जा टकराया। इस दुर्घटना में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई थी, और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि हेलीकाप्टर लगभग 20 मिनट तक हवा में रहा था, जब वह अपनी निर्धारित ऊंचाई से नीचे उतरने लगा। इस हादसे के मूल कारण का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई पर काम किया जा रहा है।

Exit mobile version