Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UTU काउंसलिंग: ऑनलाइन काउंसलिंग के दूसरे चरण की सीट आवंटन सूची जारी, देखें जरूरी अपडेट

उत्तराखंड: वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UTU) की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के दूसरे चरण की सीट आवंटन सूची शनिवार को जारी हो गई है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चरण के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवंटन सूची देख सकते हैं। जिसमें सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थियों को 20 और 21 जून तक अपनी पसंद के अनुसार फ्रीज, फ्लोट या विदड्रॉ विकल्प का चयन करने का समय दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित होंगी, उन्हें 22 से 24 जून के बीच संबंधित कॉलेज या संस्थान में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज (रिपोर्टिंग) करानी होगी और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। UTU प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से तय समयसीमा का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया है। साथ ही किसी भी नए अपडेट के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट चेक करने की सलाह दी है।

Exit mobile version