Site icon Khabribox

उत्तराखंड: डिजिटल हुआ UTU: विद्यार्थियों को अब घर बैठे एक क्लिक पर मिलेंगे प्रोविजनल और माइग्रेशन सर्टिफिकेट, जानें


उत्तराखंड: वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UTU) ने छात्रों के हित में एक बड़ा कदम उठाया है।

विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

जिस पर विश्वविद्यालय ने अपनी शैक्षणिक सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के करीब 26 हजार छात्र-छात्राओं को प्रोविजनल और माइग्रेशन प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) के लिए कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन महत्वपूर्ण सेवाओं को ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ दिया है। अब छात्र घर बैठे महज एक क्लिक में अपने जरूरी दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे।
​दूरदराज के छात्रों को मिलेगा लाभ

​पहले पहाड़ी और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को एक अदद सर्टिफिकेट के लिए कॉलेज और यूनिवर्सिटी के बीच हफ्तों दौड़ना पड़ता था, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता था। संबद्ध कॉलेजों के छात्रों को अक्सर यह कहकर टाल दिया जाता था कि ‘यूनिवर्सिटी से अभी सर्टिफिकेट नहीं आया है’, जिससे उन्हें 1 से 2 महीने तक इंतजार करना पड़ता था। अब इस ऑनलाइन प्रणाली से काम में पारदर्शिता आएगी और समय की भारी बचत होगी। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://uktech.ac.in पर जाकर जानकारी देख सकते हैं।
​आंकड़े एक नजर में: कितना बड़ा है UTU
• ​कुल संबद्ध संस्थान (Colleges): 95
• ​विश्वविद्यालय कैंपस: 09
• ​कुल छात्र-छात्राएं: लगभग 26,000 (स्नातक: 22,289 | स्नातकोत्तर: 3,816 | पीएचडी शोधार्थी: 250)
• ​फैकल्टी मेंबर्स: 3,872
• ​विश्वविद्यालय कर्मचारी: 383

Exit mobile version