Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यूटीयू पेपर लीक मामला: आरोपी प्रोफेसर पर विवि ने लगाया लाइफटाइम बैन, अगस्त में होंगी यह रद्द परीक्षाएं

उत्तराखंड: उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UTU) के चर्चित पेपर लीक मामले में प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को विश्वविद्यालय से जुड़ी सभी शैक्षणिक गतिविधियों से जीवनभर के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बीते कल शनिवार को परीक्षा नियंत्रक की ओर से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया कि आरोपी शिक्षक अब कभी भी विश्वविद्यालय में अध्यापन, प्रश्नपत्र निर्माण, परीक्षा संचालन या किसी भी प्रकार के शैक्षणिक कार्य से नहीं जुड़ सकेंगे।

अगस्त में होगी परीक्षा

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पूरा मामला 8 जुलाई को तब सामने आया था, जब विश्वविद्यालय को एक ई-मेल के जरिए शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता ने परीक्षा से पहले ही व्हाट्सएप ग्रुप और कॉलेज के आंतरिक पोर्टल पर महत्वपूर्ण प्रश्न छात्रों के साथ साझा कर दिए हैं। पुलिस ने बीते गुरुवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके तुरंत बाद कॉलेज प्रशासन ने भी उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद विश्वविद्यालय ने ‘मशीन लर्निंग फॉर इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ और ‘इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड थ्योरी’ विषयों की दो सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। अब इन रद्द परीक्षाओं का आयोजन अगस्त के तीसरे सप्ताह में कराया जाएगा।

Exit mobile version