Site icon Khabribox

उत्तराखंड: डायट (DIET) में रिक्त पदों पर अब प्रतिनियुक्ति से होगी भर्ती, शिक्षा सचिव ने जारी किया आदेश

उत्तराखंड: उत्तराखंड के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में लंबे समय से शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शासन ने बड़ा कदम उठाया है।

दी यह जानकारी

इस संबंध में बीते दिनों शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने एक महत्वपूर्ण शासनादेश भी जारी किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शासनादेश में उन्होंने स्पष्ट किया कि डायटों में रिक्त चल रहे पदों को अब नियमित नियुक्ति होने तक प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरा जाएगा। वहीं शासनादेश के अनुसार, जिन डायट संस्थानों में शिक्षकों की संख्या निर्धारित मानक से अधिक है, वहां से शिक्षकों को रिक्त पदों वाले संस्थानों में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जो शिक्षक निर्धारित शैक्षिक मानकों को पूरा नहीं करते, उन्हें वापस उनके मूल विद्यालयों में भेज दिया जाएगा।
• ​विज्ञान: 03 पद
• ​गणित, अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत: 02-02 पद
• ​भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, क्रिएटिव आर्ट और शारीरिक शिक्षा: 01-01 पद

Exit mobile version