Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जून में खुलेगी फूलों की घाटी, ऑनलाइन पंजीकरण, पाए जाते हैं दुर्लभ प्रजाति के फूल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। एक जून से उत्तराखंड में स्थित फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी।

01 जून को खुलेगी फूलों की घाटी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 1 जून से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुलने जा रही है। फूलों की घाटी जैव विविधता से भरी है। यहां कई प्रजाति के फूल और वनस्पति पाई जाती है, जिनमें कई दुर्लभ प्रजाति के फूल भी हैं। इसके लिए पर्यटकों ने ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। जबकि घांघरिया में ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी है।

दुर्लभ प्रजाति के फूल भी शामिल

इस घाटी में 600 प्रजाति के फूल है। यहां मुख्य रूप से ब्रह्मकमल, फेनकमल, ब्लूपॉपी, मारीसियस, मैरीगोल्ड, गोल्डन रॉड, जैस्मिन, रोवन, हेलमेट प्लावर, गोल्डन लीली सहित कई फूल खिलते हैं। 87.50 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी हर साल पर्यटकों के लिए एक जून से खोल दी जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है।

Exit mobile version