Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आठ मार्च से राजभवन में धूमधाम से मनाया जाएगा वसंतोत्सव


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 08 मार्च से वसंतोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

वसंतोत्सव का आयोजन-

देहरादून के राजभवन में दो दिवसीय वसंतोत्सव उत्तराखंड के लोकपर्व ‘फूलदेई’ के आयोजन के साथ 08 मार्च से शुरू होगा। इस बार वसंतोत्सव को सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया जाएगा। इस बार मशरूम, शहद उत्पादन, जड़ी बूटी, जैविक खेती आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित किया जाएगा। शहद उत्पादन, इत्र, ऐरामेटिक पौधों, औषधीय जड़ी बूटियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही यह आयोजन समरसता के संदेश को लेकर देवभूमि की परंपरा को पूरे विश्व में फैलाने का काम करेगी।

Exit mobile version