Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 8 व 9 मार्च को आयोजित होगा राजभवन देहरादून में वसन्तोत्सव, यह करेंगे प्रतिभाग


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। राजभवन देहरादून में हर वर्ष वसन्तोत्सव आयोजित किया जाता है। इस वर्ष यह उत्सव 8 व 9 मार्च 2022 को आयोजित होगा। इस वर्ष वसंतोत्‍सव में फूलों की होली सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुख्य थीम रहेगी।

यह रहेगा खास-

वसंतोत्‍सव की शुरुआत उत्‍तराखंड के लोकपर्व फूलदेई से की जाएगी। इस उत्सव में देहरादून के विभिन्न चौराहों पर फूलों के गुलदस्ते बेचने वाली छोटे कारीगर भी प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके अलावा महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्तराखंड के स्थानीय भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। इस दौरान मशरूम, शहद उत्पादन, जड़ी-बूटी, जैविक खेती आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ब्रांड अम्बेसडर को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उत्‍सव में शहद उत्पादन, इत्र, ऐरामेटिक पौधों, औषधीय जड़ी बूटियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Exit mobile version