Site icon Khabribox

उत्तराखंड: शादी समारोह से लौटता वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दस घायल, दो की मौत

यहां शादी समारोह से लौटता हुआ वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे दस लोगों के घायल होने की खबर है वहीं दो लोग की मौत हो गई ।

शादी समारोह से लौटते हुए हुआ हादसा

दिनांक 28 फरवरी 2023 की देर रात्रि थाना जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गयी कि जोशीमठ के सामने चाइ थाई गांव के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।उक्त सूचना पर एसआई जगमोहन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।उक्त वाहन महिंद्रा बोलेरो (UK11TA 1789) जिसमे बारह लोग सवार थे, जोकि किलमाड़ा से शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत थैंक गांव वापस जा रहे थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना घटित हो गयी।

विषम परिस्थितियों में बचाव अभियान शुरू किया

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए  अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में बचाव अभियान शुरू  किया गया। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से सभी घायलों को निकालकर उपचार हेतु तत्काल अस्पताल पहुँचाया व 02 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी ।  जिनके शवो को भी मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

घायलों का विवरण:

1. रमा देवी उम्र -40 वर्ष पत्नी सुरेंद्र सिंह
2. प्रकाश सिंह उम्र -29 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह
3. खरडी देवी उम्र -52 वर्ष पत्नी गौर सिंह
4. जितेन्द्र राणा उम्र -31वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह
5. रुक्मणि देवी उम्र -33 वर्ष पत्नी मुकेश सिंह
6. मोनिका देवी उम्र -28 वर्ष पत्नी विकेश नेगी
7. सुमित्रा देवी उम्र -45 वर्ष पत्नी पुरण सिंह
8. भरत सिंह नेगी उम्र -57 वर्ष पुत्र फतेह सिंह
9. पुष्पा देवी उम्र – 44 वर्ष पत्नी कमल
10. रजनी देवी उम्र -27 वर्ष पत्नी दिनेश नेगी

मृतको का विवरण-

1. संगीता देवी उम्र – 32 वर्ष पत्नी कर्ण सिंह
2. कमल सिंह नेगी उम्र -43 वर्ष पुत्र राम सिंह नेगी

Exit mobile version