Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दीवाली मनाकर लौट रहा यात्रियों का वाहन खाई में गिरा, एक की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। दीवाली पर एक दुखद हादसे में एक की मौत हो गई।

खाई में गिरा वाहन

मिली जानकारी के अनुसार आज 13 नवम्बर 2023 को जनपद नैनीताल, चौकी खैरना से समय 04:12 बजे सूचना मिली कि जौरासी खैरना के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF की आवश्यकता है।उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। जिसके बाद सभी को बाहर निकाला गया।

घायल अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर एसडीआरएफ की टीम द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया।

Exit mobile version