Site icon Khabribox

उत्तराखंड: वेनू अग्रहरी ढिंगरा उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नई अध्यक्ष नामित, जारी हुआ आदेश

​उत्तराखंड: उत्तराखंड शासन ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। जिस पर शासन की ओर से वेनू अग्रहरी ढिंगरा को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष नामित किया गया है।

आदेश जारी

इस संबंध में शुक्रवार को मंत्रिपरिषद अनुभाग ने आधिकारिक कार्यालय ज्ञाप (शासनादेश) जारी कर दिया है। संयुक्त सचिव आलोक कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आयोग में पूर्व नामित अध्यक्ष का कार्यकाल 6 जनवरी 2025 को समाप्त होने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति से जुड़े सभी पूर्व आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। अब वेनू अग्रहरी ढिंगरा को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आयोग के पूर्णकालिक अध्यक्ष पद पर नामित किया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि नवनियुक्त अध्यक्ष को मंत्रिपरिषद विभाग के 25 अप्रैल 2025 के शासनादेश में निर्धारित सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिनका वित्तीय व्यय संबंधित विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। इसके अलावा, उनके कर्तव्यों, अधिकारों, दायित्वों और सेवा अवधि के संबंध में संबंधित प्रशासनिक विभाग की ओर से पृथक से विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा।

Exit mobile version