Site icon Khabribox

उत्तराखंड: किरायेदारों और घरेलू नौकरों का सत्यापन अब अनिवार्य, ADG ने दिए सख्ती के निर्देश

उत्तराखंड:प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए अब किरायेदारों और घरेलू नौकरों का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाएगा।

दिए यह निर्देश

इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी मुरुगेशन ने निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि सत्यापन, महिला सुरक्षा और गुमशुदा बच्चों की तलाश जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस मुख्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वाल और कुमाऊं रेंज के आला अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए हैं। कहा कि सत्यापन के दौरान यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध पाया जाता है, तो तत्काल ICJS पोर्टल, NCRC और NAFIS जैसे तकनीकी प्लेटफार्मों का उपयोग कर उसकी पुष्टि की जाए। बाहरी व्यक्तियों का डेटाबेस तैयार कर अपराध नियंत्रण में तकनीक का अधिक से अधिक सहयोग लिया जाए।

Exit mobile version