Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, देखें कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शनिवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।

यह रहेगा कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में जानकारी सामने आई है। जिसमें अपने दौरे‌ में वह सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून में वैज्ञानिकों, संकाय सदस्यों और छात्रों को संबोधित करेंगे। वही दौरे के दूसरे दिन वह राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, देहरादून का दौरा करेंगे। इसके बाद वह एम्स ऋषिकेश भी जाएंगे, जहां वह संस्थान के छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे।

Exit mobile version