Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विधानसभा का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू, सत्र के लिए 500 से ज्यादा प्रश्न विधानसभा को मिले

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू हो रहा है। सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सत्र के लिए 500 से ज्यादा प्रश्न विधानसभा को मिले हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र से पहले कार्य मंत्रणा सहित सभी बैठकें की जाएंगी।

विपक्ष की ओर से सरकार पर आक्रामक रूप अपनाने का ऐलान

पुलिस प्रशासन ने भी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस बार का विधानसभा सत्र जनहित से जुड़े मुद्दों के साथ कानून व्यवस्थाओं को लेकर भी विपक्ष की ओर से सरकार पर आक्रामक रूप पहले ही अपनाने का ऐलान कर दिया गया है।

Exit mobile version