Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सितारगंज में रिश्वत लेने पटवारी गिरफ्तार हुआ है।

शिकायतकर्ता ने दिया था प्रार्थना पत्र

टीम ने गुरुवार की दोपहर पटवारी त्रिलोचन सुयाल को शिकायतकर्ता से आठ हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की शिकायत पर नानकमत्ता उपतहसील में तैनात साधूनगर, सरोंजा के पटवारी त्रिलोचन सुयाल को उनके किराये के सरकारी कार्यालय ग्राम सुनखरी कला में आठ हजार रुपये रिश्चत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दरअसल शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि उसने अपने खेत में धान की रोपाई की थी। धान पकने पर काटने गया तो गांव की महिला व उसके परिवार के लोगों ने धान नहीं काटने दिया। एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया। जांच के लिए पटवारी त्रिलोचन सुयाल ने पहले भूमि पर विवाद होने की रिपोर्ट लगायी गयी। दोबारा एसडीएम को प्रार्थना-पत्र दिया तो पटवारी ने आठ हजार रुपये की मांग करते हुए रिपोर्ट उसके पक्ष में लगा दी।

टीम को पुरस्कार की घोषणा

जिस पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस कार्यालय में प्राथना पत्र दिया। जिसके बाद शिकायत की जांच कराने पर शिकायत सही पाये जाने पर निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। वहीं निदेशक सतर्कता ने टीम को पांच हजार रूपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

टीम में रहें शामिल

टीम में निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, उपनिरीक्षक रमेश सिंह विष्ट, दीप चन्द्र जोशी, संजीव सिंह नेगी रहे।

Exit mobile version