Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सेना के शौर्य व पराक्रम का दिवस है विजय दिवस, सीएम ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज विजय दिवस है। इस मौके पर आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।

वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम व बलिदान को किया याद

आज के दिन वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सशस्त्र सेनाओं की ऐतिहासिक जीत के 52 वर्ष पूरे होने पर युद्ध के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम व बलिदान को याद किया गया।

यह लोग रहें मौजूद

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, जिलाधिकारी सोनिका, राजपुर रोड विधायक खजानदास, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version