Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जंगल में पत्ते काटने गए ग्रामीण पर हाथी ने किया हमला, मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के खटीमा में हाथी ने ग्रामीण को पटक पटक कर मार डाला।

परिवार में मचा कोहराम

मिली जानकारी के अनुसार विरिया मझोला निवासी मोहम्मद सुलेमान(50) पुत्र मोहम्मद सद्दीक रविवार को अपने चचेरे भाई रऊफ के साथ मवेशियों के लिए पत्ते काटने किलपुरा रेंज के जंगल पश्चिमी बीट तृतीय में गया था। मोहम्मद सुलेमान पेड़ के नीचे पत्ते एकत्र कर रहा था। इसी दौरान एक टस्कर हाथी वहां आ गया। हाथी ने सुलेमान को पटककर मार डाला। साथी ने जान बचाकर गांव पहुंचकर लोगों को इस घटना की जानकारी दी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है।

Exit mobile version