Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 26 फरवरी को यहां के ग्रामीण निकालेंगे जनाक्रोश रैली, जानें वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ में दीलिंग दारमा और व्यास जनजाति संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी है।

26 फरवरी को जनाक्रोश रैली

मिली जानकारी के अनुसार नाराज ग्रामीणों ने कहा है कि वह 26 फरवरी को जनाक्रोश रैली निकालेंगे। कहा कि 26 फरवरी को तवाघाट से तहसील रोड तक जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। उसके बाद जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।

इन मांगों को लेकर आंदोलित है ग्रामीण

दरअसल सोबला पुल और ग्राम दर के घटखोला सड़क मार्ग सुधारीकरण, ग्राम चल झूलापुल, सेला में मोटर पुल, ग्राम उमचिया से वतन पुल का कार्य जल्द शुरू कराने आदि मांगों को ग्रामीण आंदोलित हैं।

Exit mobile version