Site icon Khabribox

उत्तराखंड: संस्कृत ग्रामों में रामायण की चौपाई, गीता के श्लोक और वेदमंत्रों का उच्चारण संस्कृत में सीखेंगे ग्रामीण, सीएम करेंगे शुभारंभ

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के संस्कृत ग्रामों में जल्द रामायण की चौपाई, गीता के श्लोक और वेदमंत्रों का उच्चारण संस्कृत में सिखाया जाएगा।

संस्कृत भाषा सिखाने के लिए प्रशिक्षकों की हुई तैनाती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संस्कृत ग्रामों में ग्रामीणों को यह सिखाया जाएगा। राज्य सरकार ने शुरूआती चरण में 13 जिलों के 13 गांवों को संस्कृत ग्राम घोषित किया है। इन गांवों के ग्रामीणों को रोजमर्रा के आम बोलचाल के शब्दों को संस्कृत भाषा में सिखाया जाएगा। संस्कृत भाषा सिखाने के लिए प्रशिक्षकों की भी तैनाती की गई है। जो गांव के प्रत्येक ग्रामीण को आमबोल के शब्दों के साथ ही रामायण की चौपाई, गीता के श्लोक और वेदमंत्रों का उच्चारण संस्कृत में सिखाएंगे। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी इसी माह संस्कृत ग्रामों का शुभारंभ करेंगे।‌

Exit mobile version