Site icon Khabribox

उत्तराखंड: काॅलेज से घर लौट रही छात्रा के साथ हुई दरिंदगी, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार जिले मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव से जुड़ा मामला सामने आया है। जहां कालेज से घर लौट रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई।

27 सितंबर की है घटना-

जानकारी के अनुसार यह घटना बीते 27 सितंबर की है, जब छात्रा कालेज से फीस जमा करके अपने घर को जा रही थी। तभी पड़ोस के गांव के एक युवक गौरव ने छात्रा को पकड़ लिया और उसे खेत में ले जाकर बंधक बना लिया और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही युवक ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

युवक की कर रही है तलाश-

इस घटना की सूचना छात्रा ने अपने परिजनों को दी । जिसके बाद परिजनों व छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। वही छात्रा ने कहा कि यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो वह खुदखुशी कर लेगी। वही पुलिस भी युवक की तलाश कर रही है।

Exit mobile version