Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नेपाल में उग्र प्रदर्शन जारी, प्रदेश में हाई अलर्ट, सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बड़े पैमाने पर Gen-Z द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है।

नेपाल में हालात बेहद

जिससे नेपाल में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ यह चिंगारी उठी है। पुलिस की कार्रवाई में दर्जनों लोगों की मौत हो गई और 350 से अधिक घायल हैं। जिससे यहां उपद्रवियों ने नेपाल की संसद समेत कई सरकारी प्रतिष्ठानों को भी आग के हवाले कर दिया है। बेकाबू हालातों को देखते हुए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। हिंसा और आगजनी की खबरें उत्तराखंड की सीमा से लगती नेपाल के कंचनपुर से भी आई हैं। यहां बवाल के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है।

सुरक्षा कर्मी तैनात

रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बनबसा से सटे नेपाल के कंचनपुर बाजार में भी आक्रोशित युवा सड़कों पर उतर आए। नेपाल सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहा है। हालात बिगड़ने पर नेपाल पुलिस और आर्म्ड फोर्स की भारी तैनाती कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल से सटी उत्तराखंड सीमा पर फिलहाल हालात शांत है। सूत्रों ने सुरक्षाकर्मियों के हवाले से बताया कि सीमा पर अभी किसी तरह का कोई तनाव नहीं है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।

Exit mobile version