Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में खत्म हुई VIP दर्शन व्यवस्था, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहें हैं। इस बीच बदरीनाथ से जुड़ी खबर सामने आई है।

किया था विरोध

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदरीनाथ धाम में वीआईपी दर्शन व्यवस्था बंद करने की मांग उठी। जिस पर सोमवार को बद्रीनाथ में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था बंद करने, स्थानीय लोगों के आने जाने के परंपरागत रास्तों पर लगी बैरिकेडिंग हटाने, मंदिर में पूर्व की भांति प्रवेश करने समेत आधा दर्जन से अधिक मांगों को लेकर जमकर हंगामा किया। साथ ही विरोध में मंदिर में दुकानें बंद कर दी गई। पंडा समुदाय और स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए।

वीआईपी व्यवस्था की बंद

जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के बीच वार्ता के बाद सड़कों से बैरिकेडिंग हटा दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब बदरीनाथ धाम में स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के बाद VIP दर्शन व्यवस्था खत्म कर दी गई है। जोशीमठ के एसडीएम ने धरना स्थल पर पहुंचकर वीआईपी व्यवस्था को खत्म किया‌। अब विशेष परिस्थिति या प्रोटोकॉल के तहत ही वीआइपी दर्शन होंगे। हालंकि जिनके लिए सरकार की ओर से प्रोटोकॉल जारी किया गया होगा। वे अभी भी वीआईपी दर्शन कर सकते हैं।

Exit mobile version