Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव-2025 का आगाज, संस्कृति और विरासत की रंगीन छटा से जगमग होगा दून

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में आज 04 अक्टूबर से विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव-2025 का आगाज हो रहा है।

महोत्सव का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रीच (रीजनल एवोल्यूशनरी आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज) की ओर से  विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत विश्व प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान के सुरों के साथ होगी। यह महोत्सव आज से 18 अक्टूबर तक चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड की विरासत दर्शाने वाले इस महोत्सव को इस बार हिरोशिमा परमाणु हमले के मृतकों को समर्पित किया गया है। साथ ही श्रीलंका, बेलारूस आदि देशों की विरासत की झलक भी महोत्सव में देखने को मिलेगी। साथ ही महोत्सव में हथकरघा, मिट्टी, लकड़ी और धातु शिल्प की प्रदर्शनी लगेगी। इसके साथ ही विंटेज कार और बाइक रैली, हेरिटेज क्विज, फोटोग्राफी प्रतियोगिता और शिल्प कार्यशालाएं भी होंगी।

Exit mobile version