Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में 544 नए विद्यालयों में संचालित होगी व्यावसायिक शिक्षा, केन्द्र सरकार से मिली स्वीकृति

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में समग्र शिक्षा के तहत 544 नए विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा संचालित किया जाएगा।

केन्द्र सरकार से स्वीकृति

उत्तराखंड सरकार ने समग्र शिक्षा के तहत 544 नए विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा संचालित करने की केन्द्र सरकार से स्वीकृति प्राप्त की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन विद्यालयों में छात्रों को पारंपरिक विषयों के साथ-साथ एग्रीकल्चर,ऑटोमोटिव,ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, आईटी, पलम्बिंग, रिटेल और टूरिज्म व हॉस्पिटैलिटी जैसे आठ व्यावसायिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्रों को राष्ट्रीय स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत लेवल-3 व 4 के दक्षता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए 548 प्रयोगशालाएं स्थापित की जा चुकी हैं और अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति भी निर्धारित मानकों के अनुसार की जा रही है।

Exit mobile version