Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 05 लोकसभा सीटों पर कल होगी वोटिंग, बंद रहेंगे स्कूल काॅलेज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कल 19 अप्रैल को पांच सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा। जिसमें गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, व नैनीताल शामिल है। जिसके बाद 4 जून को रिजल्ट आएगा।

लोकसभा चुनाव 2024

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इसके चलते कल प्रदेश के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों बंद रहेंगे। यह आदेश राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लागू होगा। जिसमें कल सभी संस्थान, उद्योग, शैक्षणिक संस्थान, अर्द्ध निकायों, कारखाना अधिनियम के तहत कार्यरत कारीगरों, मजदूरों, दुकानों में कार्यरत मजदूरों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित है।

Exit mobile version