Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां के छठी के छात्र व्योम केसरवानी ने किया कमाल, बाएं हाथ से लिखने वाले बच्चों के लिए बनाई खास कुर्सी, मिला भारत सरकार से पेटेंट

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पंतनगर कैंपस स्कूल के कक्षा छह के होनहार छात्र व्योम केसरवानी ने अपनी प्रतिभा से कमाल कर दिखाया है। छात्र व्योम ने बाएं हाथ से लिखने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक विशेष ‘एडजस्टेबल राइटिंग चेयर’ का डिजाइन तैयार किया है।

तैयार की खास कुर्सी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे भारत सरकार से आधिकारिक पेटेंट प्राप्त हुआ है। दरअसल विद्यालयों में उपलब्ध राइटिंग चेयर केवल दाएं हाथ से लिखने वाले बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं, जिससे बाएं हाथ से लिखने वाले छात्रों को बैठने और लिखने में असुविधा होती है। व्योम द्वारा डिजाइन की गई कुर्सी को कुछ ही सेकंड में समायोजित करके दाएं या बाएं, दोनों हाथ से लिखने वाले छात्रों के अनुकूल बनाया जा सकता है। फिलहाल इस डिजाइन का प्रोटोटाइप तैयार कर इसे व्यावसायिक स्तर पर उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।


पिता के अनुभव से मिली प्रेरणा

व्योम को इस नवाचार की प्रेरणा अपने पिता डॉ. अमित केसरवानी से मिली, जो स्वयं बाएं हाथ से लिखते हैं और उनके नाम भी तीन पेटेंट दर्ज हैं। व्योम ने बताया कि पापा के काम करने के तरीके को देखकर करीब एक साल पहले यह आइडिया आया था। पिछले 5-6 महीनों में इस डिजाइन पर गंभीरता से काम किया। पिता के मार्गदर्शन में डिजाइन को अंतिम रूप देकर पेटेंट की प्रक्रिया पूरी की गई।

Exit mobile version