Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हेट स्पीच मामले में वसीम रिज़वी उर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी को हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। हाईकोर्ट से हेट स्पीच के आरोपी वसीम रिज़वी उर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी को जमानत नही मिली है।

नहीं मिली जमानत-

हाईकोर्ट ने इसे गम्भीर अपराध मानते हुए वसीम रिज़वी उर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी की ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया है। इस संबंध में कोर्ट ने कहा कि संविधान अपनी बात कहने का अधिकार देता है लेकिन आप किसी कम्युनिटी या लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते। जिसके बाद जस्टिस रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ ने रिजवी की याचिका पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को यह सख्त टिप्पणी की और बेल याचिका को खारिज कर दिया।

Exit mobile version