Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मौसम ने बदली करवट, यहां हुई सीजन की पहली बर्फबारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके साथ ही आज दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठंड में इजाफा हुआ है।

ठंड में इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज हर्षिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में ठंडी हवाएं चली है। शाम यहां भी हल्की बर्फबारी हुई। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ने लगी है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने ऊंचाई वाले इलाकों में आठ और नौ दिसंबर को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

Exit mobile version