Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मौसम ने फिर बदली करवट, आज इन जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी होने से मौसम में बदलाव दिखा है। वहीं उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

सावधानी बरतने की सलाह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षा भू-सूचना अनुसंधान संस्थान (डीजीआरई), चंडीगढ़ ने उत्तराखंड के पांच जिलों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आज गुरुवार को शाम पांच बजे तक हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है, उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ व बागेश्वर शामिल हैं। इसे देखते हुए शासन ने संबंधित जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version