Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पहाड़ों में मौसम में बदलाव जारी, यमनोत्री धाम में हुई बर्फबारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम अपनी करवट बदल रहा है।

बढ़ी ठंड

वहीं मौसम विभाग ने भी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं, यमुना के मायके खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी हनुमान चट्टी क्षेत्र में बारिश, बड़कोट क्षेत्र में बारिश का मौसम बना हुआ है। इससे ठंड में भारी इजाफा हुआ है।

Exit mobile version