Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मौसम ने बदली करवट, आज इन जिलों में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी, सतर्क रहने की सलाह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार मौसम अपनी करवट बदल रहा है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक मौसम में बदलाव दिखेगा‌। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

बारिश व बर्फबारी के आसार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों के साथ ही देहरादून में भारी भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर में आज कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और आकाशीय से बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने देहरादून के साथ ही चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी और टिहरी के साथ उधम सिंह नगर में भी मंगलवार से लेकर बुधवार तक कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी की आशंका जताई गई है।

Exit mobile version