Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मौसम में बदलाव जारी, इन जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी, दी यह सलाह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने से मौसम में बदलाव दिखा है। वहीं उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

अलर्ट जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार शाम पांच बजे तक यह अलर्ट प्रभावी रहेगा। DGRE के अनुसार हालिया बर्फबारी और मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ की परत अस्थिर बनी हुई है, जिससे हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। चेतावनी खास तौर पर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के ऊपरी इलाकों के लिए जारी की गई है। साथ ही अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने और बर्फबारी से बंद रास्तों और बिजली-पानी की आपूर्ति को तुरंत बहाल करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने पर्यटकों को ऊंचे क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है। प्रशासन ने बर्फबारी, बारिश और कोहरे के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version