Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में मौसम बदल रहा करवट, सीएम ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश, यात्रियों से भी ले रहें फीडबैक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ों में हो रहीं बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक बारिश के आसार जताए है।

सीएम ने दिए जरूरी निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा भी शुरू हो गई है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने‌ की सलाह दी गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शासन-प्रशासन के अधिकारियों को  जरूरी निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि चारधाम यात्रा मार्गों पर मौसम को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए। सीएम ने कहा कि मौसम प्रतिकूल होने पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के साथ ही यात्रियों को मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी देना भी सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही सीएम अधिकारियों से निरंतर अपडेट ले रहे हैं। वह यात्रियों से भी फीडबैक ले रहे हैं।

Exit mobile version