रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश का दौर जारी है। वहीं जिले में सोमवार सुबह से ही घने बादलों के साथ बारिश का मौसम बना हुआ है।
जारी की चेतावनी
जिस पर लगातार हो रही बारिश के चलते जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार अलकनंदा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर पर पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी तटों से दूर रहने और अनावश्यक रूप से नदी के समीप न जाने की कड़ी अपील की है। अलकनंदा नदी के चेतावनी स्तर पर बहने के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगर पालिका परिषद और विभिन्न नगर पंचायतों द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार घोषणा कर लोगों को नदी के किनारों से दूर रहने और पूर्ण सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
प्रमुख नदियों के जलस्तर की स्थिति (सुबह 7 बजे की रीडिंग)
• अलकनंदा नदी: 626.00 मीटर (जो इसके चेतावनी स्तर 626.00 मीटर के बराबर है)
• मंदाकिनी नदी: 624.70 मीटर (चेतावनी स्तर से नीचे)
• गंगानगर: 800.20 मीटर (चेतावनी स्तर से नीचे)
• गौरीकुंड: 1973.80 मीटर (चेतावनी स्तर से नीचे)